Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand to ban rallies and demonstrations in Connaught Place

Delhi NCR News: कनॉट प्लेस में रैलियों और प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से कारोबार पर पड़ रहा असर, एनडीटीए अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के प्रमुख कारोबारी केंद्र कनॉट प्लेस में व्यापारियों की चिंता अब ग्राहकों की संख्या से ज्यादा रैलियों और प्रदर्शनों के कारण होने वाली आवाजाही की बाधाओं को लेकर है। विरोध मार्च, धरने और जुलूसों से बाजार के रास्ते बंद होने तथा यातायात प्रभावित होने के मुद्दे पर नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है।
एसोसिएशन की मांग है कि कनॉट प्लेस में किसी भी रैली, धरने या शांतिपूर्ण मार्च को शुरू करने, समाप्त करने अथवा वहां से गुजरने की अनुमति न दी जाए। व्यापारियों का कहना है कि जाम, यातायात प्रतिबंध और रास्ते बंद होने की आशंका के चलते ग्राहक बाजार आने से बचने लगे हैं। कई लोग खरीदारी का कार्यक्रम टाल देते हैं, जिससे दुकानों की बिक्री और बाजार की रौनक प्रभावित हो रही है। त्योहारों के दौरान इसका असर कारोबार पर और अधिक पड़ता है।
विज्ञापन

एनडीटीए के मुताबिक, कनॉट प्लेस केवल पर्यटन और मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि हजारों लोगों की आजीविका का प्रमुख आधार भी है। यहां दुकानों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कारोबार नियमित ग्राहक आवाजाही पर निर्भर करता है। प्रदर्शनों से दुकानदारों के साथ कर्मचारियों और अन्य कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने जाम से ईंधन की अतिरिक्त खपत, प्रदूषण और समय की बर्बादी का मुद्दा भी उठाया है। उनका आग्रह है कि अदालत सार्वजनिक रैलियों और जुलूसों के आयोजन के लिए व्यापक दिशा-निर्देश तय करे, ताकि विरोध जताने के अधिकार के साथ व्यापारियों के आजीविका के अधिकार की भी रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed