{"_id":"6a5a3483588bcd31ae09d939","slug":"three-arrested-for-producing-counterfeit-notes-in-mumbai-and-supplying-them-to-delhi-markets-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146271-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अमृत भारत स्टेशनों पर सीसीटीवी और वाई-फाई नेटवर्क होगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अमृत भारत स्टेशनों पर सीसीटीवी और वाई-फाई नेटवर्क होगा मजबूत
विज्ञापन
- नई परियोजना के तहत स्टेशनों पर दोबारा लगाए जाएंगे कैमरे और वाई-फाई उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के अमृत भारत रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और वाई-फाई नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। इसको लेकर उत्तर रेलवे ने निविदा भी जारी कर दी है। यह कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना के तहत दिल्ली स्टेशनों पर 167 सीसीटीवी कैमरे और 51 वाई-फाई एक्सेस प्वाइंट दोबारा लगाए जाएंगे। साथ ही नई ऑप्टिकल फाइबर केबल, नेटवर्क स्विच, रैक, पावर केबल, एचडीपीई डक्ट और अन्य नेटवर्क उपकरण भी लगाए जाएंगे, ताकि पूरी निगरानी प्रणाली और इंटरनेट सेवा पहले से अधिक मजबूत किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार स्टेशन अपग्रेडेशन कार्य के दौरान कई स्थानों पर सीसीटीवी और वाई-फाई उपकरण हटाए गए थे। अब इन्हें आधुनिक नेटवर्क के साथ दोबारा स्थापित किया जाएगा। परियोजना में केबल बिछाने, नेटवर्किंग उपकरण लगाने, ऑप्टिकल फाइबर जोड़ने, पावर सप्लाई और संपूर्ण सिस्टम की टेस्टिंग व कमीशनिंग का कार्य भी शामिल है। उपयोग होने वाले उपकरण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होंगे। इस कार्य को पूरा करने की समय सीमा 9 महीने निर्धारित की गई है।