{"_id":"6a7b474f6bd13c6209089b67","slug":"three-arrested-for-luring-people-with-the-promise-of-profit-in-exchange-for-swapping-500-rupee-notes-for-smaller-denomination-notes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150197-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पांच सौ के नोट को छोटे नोटों से बदलने पर मुनाफा देने का झांसा देने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पांच सौ के नोट को छोटे नोटों से बदलने पर मुनाफा देने का झांसा देने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
-द्वारका जिला पुलिस ने की गिरफ्तारी, नकली नोट के दो सौ बंडल बरामद, 70 हजार के असली नोट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने पांच सौ रुपये के नोट को छोटे नोटों से बदलने पर मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहदरा निवासी जावेद, मोहन गार्डन निवासी सोहेल और पटना बिहार निवासी ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकली नोट के दो सौ बंडल और 70 हजार रुपये के असली नोट मिले हैं। आरोपी बंडल के ऊपर असली जबकि नीचे नकली नोट डालते थे। आरोपियों ने इस तरह से एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये ठगी की थी।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस लगातार अलर्ट है। पुलिस को नोट बदलने और अतिरिक्त मुनाफा देने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के बारे में पता चला। 10 अगस्त को पुलिस को एक शिकायतकर्ता से जानकारी मिली कि तीन लोग पांच सौ रुपये के नोट को छोटे नोटों में बदलने और अतिरिक्त मुनाफा देने का झांसा देकर ठग रहे हैं। पुलिस शिकायतकर्ता के निशानदेही पर बिंदापुर इलाके के द्वारका मोड़ के पास पहुंची, जहां मौजूद तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने जावेद, सोहेल और ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ध्रुव को पहले भी नकली करेंसी बदलने के दो ऐसे मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। एक मामला स्पेशल सेल ने और दूसरा महरौली पुलिस स्टेशन में दर्ज है।