{"_id":"5d4db64c8ebc3e6cc45147fc","slug":"three-arrested-for-cheating-foreign-tourists-through-fake-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वेबसाइट के जरिए विदेशी पर्यटकों से ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वेबसाइट के जरिए विदेशी पर्यटकों से ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार
Fri, 09 Aug 2019 11:37 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम जिला की साइबर सेल ने फर्जी वेबसाइट बनाकर विदेशी पर्यटकों से ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी भारत सरकार की ऑनलाइन ई वीजा वेबसाइट के नाम पर फर्जी साइट बना ली थी। इस पर संपर्क करने पर आरोपी विदेशी पर्यटकों से विदेशी करेंसी वसूल लेते थे। पुलिस आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, हार्डडिस्क, पांच मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल की है।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों की पहचान द्वारका निवासी वरुण अहलूवालिया, रोहिणी निवासी निपुण और चाणक्य प्लेस निवासी अनु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जिले के साइबर सेल कर्मियों को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग पश्चिम दिल्ली में फर्जी ई वीजा सेंटर चला रहे हैं। साइबर सेल की टीम ने निरीक्षक अरुण चौहान के नेतृत्व में तकनीकी जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।