Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three accused arrested for attack with a screwdriver

Delhi NCR News: पेचकस से हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित चौहान पट्टी बस स्टैंड के पास हुई थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने पर दो युवकों पर पेचकस से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों की पहचान लोनी, अंबेडकर नगर निवासी शौर्य सिंह (18), अमन (23) और बॉबी (18) के रूप में हुई है। सोनिया विहार थाना पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पेचकस और घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अमन और बॉबी पहले भी सोनिया विहार इलाके में चाकूबाजी की एक वारदात में शामिल रहे हैं।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 20 नवंबर रात करीब 9 बजे सूरज सेन (18) अपने दोस्त अर्पित मिश्रा के साथ काम से बस में घर लौट रहा था। दोनों चौहान पट्टी बस स्टैंड पर उतरे तो वहां कुछ लड़कों के बीच झगड़ा हो रहा था। अर्पित ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान दो-तीन लड़कों ने उस पर पेचकस से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने सूरज के बाएं कंधे पर वार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने 21 नवंबर को हत्या के प्रयास प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed