{"_id":"ef8046897dc1bdd4574a2376d06c0c07","slug":"thousands-shopping-by-other-person-s-credit-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तरह क्रेडिट कार्ड से कर डाली हजारों की शॉपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस तरह क्रेडिट कार्ड से कर डाली हजारों की शॉपिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 04 Dec 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी में कार्यरत एक अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने 18 बार ट्रांजक्शन कर 74 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली। इससे पहले उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करके खुद को बैंक अधिकारी बताकर किसी शख्स ने पर्सनल और कार्ड की डिटेल ली थी।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़ित ने सेक्टर-49 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-78 निवासी राजेश कुमार सिंह के पास सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बृजेश कुमार सिंह के मोबाइल नंबर पर खुद को सिटी बैंक का कर्मचारी बताने वाले शख्स ने कॉल की और बहाना से कार्ड की सारी डिटेल ले ली। थोड़ी देर बाद ही शाम करीब 5 बजे अचानक उनके मोबाइल फोन पर एक के बाद एक क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग और बिल पेमेंट के मेसेज आने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने कस्टमर केयर के कॉल सेंटर पर कॉल की और कार्ड को ब्लॉक किया, लेकिन तब तक कार्ड से 18 बार ट्रांजक्शन से करीब 74 हजार रुपये की शॉपिंग की जा चुकी थी। थाना प्रभारी सेक्टर-49 जीपी सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।