फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thousands of taxpayers benefited from MCD's Suniyo Yojana

Delhi NCR News: एमसीडी की सुनियो योजना से हजारों करदाता लाभान्वित हुए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मेयर स. राजा इकबाल सिंह ने बताया कि एमसीडी ने करदाताओं की सुविधा के लिए अब तक 12 जोन में 2333 संपत्ति कर शिविरों का आयोजन किया है। इन शिविरों में 56,753 नागरिकों ने भाग लेकर संपत्ति कर दाखिल किया और संपत्तिकर निपटान योजना (सुनियो) 2025-26 का भी करदाताओं ने लाभ उठाया है। मेयर ने बताया कि सुनियो योजना के तहत अब तक 59,411 करदाता लाभान्वित हुए हैं और एमसीडी को 145.19 करोड़ की कर वसूली हुई है। योजना के तहत करदाता वित्त वर्ष 2025-26 और पिछले पांच वर्षों (2020-21 से 2024-25 तक) का मूल संपत्ति कर जमा करते हैं तो उन्हें 2020-21 से पूर्व के बकाया कर ब्याज और जुर्माने से पूरी तरह छूट मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि एमसीडी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एकमुश्त संपत्ति कर भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दी है जिससे अधिक से अधिक करदाता इस योजना से जुड़ सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed