फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thousands of marriages canceled during lockdown in corona infection 

कोरोना ने किया सब कुछ लॉकः हजारों शादियां रद्द, सीजन खाली निकला

Sun, 26 Apr 2020 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
Thousands of marriages canceled during lockdown in corona infection 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के कारण इस बार लगन का सीजन खाली चला गया। हजारों शादियां जो मार्च से मई तक होनी थीं, सब रद्द हो गईं। इसके चलते बरात घर, टेंट हाउस वाले, बैंडबाजे वाले और हलवाई सब खाली बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


नरेला में साफियाबाद मोड़ पर स्थित जॉनी फॉर्म बैंक्वेट हॉल के मालिक पवन खत्री ने बताया कि इस सीजन में 15 मार्च से 2 मई के बीच उनके यहां 45 शादियों की बुकिंग हुई थी, लेकिन सब कैंसल करनी पड़ी। एक बुकिंग अक्षय तृतीया को भी थी, वह भी कैंसल करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि उनके यहां क्रॉकरी के सामान और लॉन की बुकिंग 2 से 2.31 लाख रुपये में होती है। इस सीजन में उनका भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सरोजिनी नगर स्थित कोहिनूर टेंट के मालिक फैजल ने बताया कि इस सीजन उनके पास 15 शादियों की बुकिंग हुई थी, लेकिन सब कैंसल हो गईं। अब किराये के घर में चल रहे टेंट हाउस का किराया, मजदूरों का खर्च निकालना मुश्किल है। सरोजिनी नगर के ही जय साईं टेंट के मालिक नीरज गर्ग ने बताया कि उनका टेंट और बैंड का काम लॉकडाउन के कारण बंद पड़ा है। अब 1 नवंबर के पहले उनके पास कोई बुकिंग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसुफ सराय के हलवाई राजेश ने बताया कि मार्च में 9 और अप्रैल में उनके पास 8 शादियों की बुकिंग थी, लेकिन सब कैंसल हो चुकी हैं। दूसरी तरफ दिल्ली भर में 104 आर्य समाज मंदिर हैं, जहां पर लगन के सीजन में आए दिन शादियां होनी थीं। मयूर विहार फेज-1 स्थित आर्य समाज मंदिर की कार्यकर्ता राजकुमारी ने बताया कि अक्षय तृतिया पर लगभग हर मंदिर में शादियां होती हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया है।
 

पुलिस जिप्सी में हुई दुल्हन की विदाई

Thousands of marriages canceled during lockdown in corona infection 
बधाई के साथ... - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर कैलाश-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में शनिवार को शादी के बाद दुल्हन की विदाई पुलिस जिप्सी में हुई। कालकाजी पुलिस की मदद से गोविंदपुरी निवासी कौशल की शादी पूजा से हो पाई। वर और वधू पक्ष से केवल पांच-पांच लोग शादी समारोह में शामिल हुए।

दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि गोविंदपुरी निवासी नरेश ने कालकाजी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और संजीव से संपर्क कर अपने बेटे की शुक्रवार को शादी होने की जानकारी दी।

नरेश ने बताया कि लॉकडाउन में उन्हें ग्रेटर कैलाश-1 स्थित आर्य समाज मंदिर तक गाड़ी लेकर जाने की मनाही है। समस्या की जानकारी एसएचओ कालकाजी संदीप घई को मिली। एसएचओ ने तत्काल दूल्हे के परिवार को पुलिस जिप्सी से आर्य समाज मंदिर भिजवाने का इंतजाम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed