फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thousand plants and 500 pots planted in the house for pure air

शुद्ध हवा के लिए घर में लगा दिए एक हजार से अधिक पौधे और 500 गमले

Mon, 09 Dec 2019 05:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी धनंजय चौहान, फरीदाबाद
धनंजय चौहान, फरीदाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Dec 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Thousand plants and 500 pots planted in the house for pure air
घर में लगे पौधों के साथ एमएल अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी की जहरीली हवा से जहां लोग सांस और हृदय रोग जैसी बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। वहीं शहर में एक घर ऐसा भी है, जहां लोग बीमार ही नहीं पड़ते हैं। इसकी वजह ये है कि यहां लोग हरे-भरे पेड़ पौधों के बीच शुद्ध हवा में सांस लेते हैं। सेक्टर-21बी निवासी एमएल अग्रवाल कहते हैं कि पौधे घर के अंदर (इनडोर) हो या घर के बाहर (आउटडोर) वो पर्यावरण के लिए बेहतर हैं। 
विज्ञापन


सेक्टरों में पेड़ लगाने के लिए जगह की कमी रहती है। ऐसी स्थिति में छत पर गमलों में लगने वाले पौधों के साथ-साथ इनडोर पौधे सबसे बेहतर विकल्प हैं, जो अपने आप के लिए एक एयर प्यूरिफायर हैं। इसी का आधार बनाते हुए उन्होंने घर में एक हजार से अधिक पेड़-पौध और 500 से ज्यादा गमले लगाए हुए है। इनसे आक्सीजन भी ज्यादा मिलती है और हवा में फिल्टर का काम करते हैं।
विज्ञापन


एमएल अग्रवाल ने बताया कि वह वर्ष 2002 से सेक्टर-21बी में रहते हैं। उन्हें पेड़-पौधों से प्यार और घर को हराभरा रखने की प्रेरणा पिता से मिली। वह भी घर को हमेशा हराभरा रखते थे। वहीं फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसने बचने के लिए उन्होंने घर को मिनी ग्रीन हाउस में तबदील कर दिया। अग्रवाल ने कहा कि उनका घर एक हजार गज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच सौ गज में रहने के लिए मकान बना रखा है, जबकि शेष 500 गज में पेड़-पौधे लगाए हैं। इन पौधों में तुलसी, मनी डेलिया, गुलबरी प्लांट, गेंदा, करनडोला, हारासागर के पेड़ इसके फूल और पत्ते चोट में काम आते है। इसके अलावा एलोवेरा, गुडहेल, पाम, चंपा, नीम, अमरूद, नीबू, सरीफा, कडी पत्ता, शहतूत, पपीता, करूंदा, केला आदि शामिल है। इसह तरह वह कभी बाजार से हरी सब्जियां नहीं खरीदते है। घर में ही पालक, धनिया, मूली, गाजर, शलगम और चुकुंदर लगा रखी है। फाइकस के कई पौधे लगे है। ये ऑक्सीजन देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed