फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Those who tarnish the image of the country will not be spared: Virendra Sachdeva

देश की छवि खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : वीरेन्द्र सचदेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पटियाला हाउस कोर्ट के एआई समिट में हंगामे के मामले में गिरफ्तार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अदालत का निर्णय भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने की बात का स्पष्ट संदेश है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि एआई इम्पैक्ट समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा सुनियोजित था।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर था। ऐसे कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाना देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, जिससे स्वयं कांग्रेस की साख को नुकसान पहुंच रहा है। सचदेवा ने कहा कि जब-जब भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत स्थिति में पहुंचता है, तब-तब विपक्षी दल इस प्रकार के विवाद खड़े करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहला अवसर नहीं है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आने के दौरान विरोध-प्रदर्शन की घटनाएं सामने आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा से कुछ राजनीतिक दल असहज हैं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत के युवा नवाचार कर रहे हैं और देश विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। ऐसे समय में अव्यवस्था फैलाना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article