वायरल हुई यह फोटो दिल्ली के दो पुलिसकर्मियों को दिला रही शाबासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की पीसीआर द्वारा आधी रात सुनसान सड़क पर लड़की की मदद के साथ घर तक सुरक्षित छोड़ने की कहानी सोशल मीडिया के ट्रेंड में शुमार हो गया है।
सोशल मीडिया से लेकर गूगल पर दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों एएसआई ओमप्रकाश और एएसआई दयाकिशन को हर कोई सलाम कर रहा है। प्रियंका ने फोटो के साथ इस कहानी को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया, जिसके बाद हजारों लाइक मदद करने वाली खाकी को मिल रहे हैं।
प्रियंका ने लिखा है कि आधी रात जब कोई मदद को तैयार नहीं था, ऐसे में खाकी की मदद इंसानियत में फिर से विश्वास जगा रही है।
इंसानियत में फिर से विश्वास हो रहा है
प्रियंका कंबोज ने फेसबुक पर लिखा है कि ‘एक फरवरी की देर रात 1.30 बजे गाड़ी के टायर की हवा निकल गई थी और मैंने कई कार रिपेयर सर्विस को कॉल किया। हालांकि, सभी मनमाना पैसे मांग रहे थे।
इसी बीच एक पीसीआर मेरी गाड़ी के पास रुकी। मैं प्रहलादपुर पुलिस स्टेशन के एएसआई ओमप्रकाश और एएसआई दयाकिशन को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।
उन्होंने केवल गाड़ी का टायर ही नहीं बदला बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि हम घर सुरक्षित पहुंचें। इंसानियत में फिर से विश्वास हो रहा है।’ गौरतलब है कि नववर्ष की शुरुआत पर बंगलूरू में पुलिस के सामने लड़कियों के साथ छेड़खानी पर सोशल मीडिया समेत हर किसी ने बंगलूरू पुलिसवालों को भला-बुरा कहा था। इसको लेकर काफी आलोचना हुई थी।