फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this device will help mentally ill people to cure

मानसिक रोगियों को दवा व जगाने में मदद करेगा ऐप

Tue, 29 Nov 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
this device will help mentally ill people to cure

मानसिक रोगियों की मदद के लिए एम्स के मनोचिकित्सा विभाग की ओर से एक मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है। यह ऐप मरीजों और उनके तीमारदारों को दवा से लेकर दूसरी जरूरतों में मदद करेगा।

विज्ञापन


इसकी खासियत यह होगी कि यदि मरीज ऐप में फीड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेगा, तो इसकी सूचना तुरंत तीमारदार तक पहुंच जाएगी। इसके बाद तीमारदार उसकी मदद कर सकेगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मनोचिकित्सा विभाग में इलाज के लिए आए मरीजों पर एक सर्वे किया गया, जिसमें देखा गया कि करीब 88 फीसदी मरीज मोबाइल इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने यह निर्णय लिया कि मरीज की जरूरतों को पूरा करने में मोबाइल ऐप मददगार साबित हो सकता है। इसे देखते हुए एम्स की ओर से इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली के साथ मिलकर ऐप विकसित किया जा रहा है।

मनोचिकित्सा विभाग की प्रोफेसर डॉ. ममता सूद ने बताया कि ऐप में मरीज की जरूरतों के हिसाब से चार तरह की चीजों को फीड किया जा रहा है। मरीज को जगाने के लिए, दवा खिलाने के लिए, बीमारी से संबंधित दूसरी जानकारी देने में ऐप मददगार होगा।

यह मरीज को सुबह जगाएगा, यदि ऐप के बार-बार निर्देश देने के बाद भी मरीज नहीं जागता, तो इसकी सूचना तीमारदार तक पहुंच जाएगी। साथ ही मोबाइल ऐप के सॉफ्टवेयर में भी फीड हो जाएगा। ऐप में किस-किस तरह की सुविधा होगी, इसके लिए एक प्रोटोकॉल तैयार कर लिया गया है।


एक अध्ययन के मुताबिक, भारत में करीब दो फीसदी लोग गंभीर मानसिक बीमारियों से पीड़ित हैं, जबकि पांच से 10 फीसदी लोग मानसिक रोग से पीड़ित हैं। बीमारियों के वैश्विक बोझ में मानसिक बीमारी का प्रतिशत करीब 7.4 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed