{"_id":"5e7231be8ebc3e72b4220f16","slug":"third-patient-suffering-from-coronavirus-found-in-gurugram-sample-sent-to-pune-for-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में मिला कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरा मरीज, जांच के लिए पुणे भजा गया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में मिला कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरा मरीज, जांच के लिए पुणे भजा गया सैंपल
Wed, 18 Mar 2020 08:05 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 18 Mar 2020 08:05 PM IST
सार
- एनसीडीसी ने की 22 वर्षीय युवती में कोरोना की पुष्टि
- युवती ने हाल ही में ब्रिटेन का दौरा किया था
- दोबारा जांच के लिए सैंपल एनआईवी पुणे भेजा गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरा मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की लैब में हुई जांच में 22 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, दोबारा जांच के लिए सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजा गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुग्राम के दो अन्य मरीजों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने एनआईवी की रिपोर्ट आने तक स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। अधिकारी एनआईवी की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पालम विहार निवासी 22 वर्षीय युवती ने हाल ही में ब्रिटेन का दौरा किया था। वहां से लौटने के बाद महिला में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने लगे, जिसके बाद महिला के परिजनों ने चिकित्सकों से सलाह ली।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक जांच के बाद महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब में भेज दिए थे। बुधवार को महिला की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, हर बार की तरह इस मामले में भी जिला स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा जांच के लिए सैंपल को एनआईवी पुणे भेज दिया है।
दो मरीजों में पहले ही हो चुकी है पुष्टि
उल्लेखनीय है कि एक महिला समेत गुरुग्राम के दो मरीजों में पूर्व में ही कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। दोनों मरीजों के सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे में जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट आने पर मंगलवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने दोनों में कोरोना वायरस की पुष्टि की थी।