सनसनीखेज खुलासा: घर में घुसे चोरों ने महिला से पहले किया दुष्कर्म, फिर ले ली जान, दोनों ने रची ऐसी साजिश
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं। 21 अप्रैल की दोपहर आरोपी घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। महिला घर में खाना खा रही थी। अकेली महिला को देख आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के मुजेसर थाना इलाके में 21 अप्रैल को घर में लटके मिले महिला के शव मामले की गुत्थी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सुलझा लिया है। महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि चोरी के लिए घर में घुसे दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव पंखे से टांग दिया था। आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को घर में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकाया और बाहर से कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मुजेसर थाना पुलिस को 21 अप्रैल की शाम सूचना मिली कि करीब 25 वर्षीय महिला का शव घर में पंखे से लटका हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना जा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म व गला दबाकर हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी। क्राइम ब्रांच ने शनिवार को दो आरोपी बाटा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी मुकेश उर्फ कालू और मुजेसर निवासी प्रहलाद के रूप में हुई। मुकेश फिलहाल सेक्टर-8 इंदिरा कॉलोनी में रह रहा था।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं। 21 अप्रैल की दोपहर आरोपी मृतका के घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। महिला घर में खाना खा रही थी। अकेली महिला को देख आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने महिला के शव को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका दिया। जाते समय बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। शाम को महिला का पति घर लौटा तो ताला बंद पाया। किसी तरह घर में दाखिल हुआ तो पत्नी का शव पंखे से लटका हुआ था।