फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air Pollution Level in Delhi: Thick Layer of Smog Covers Parts of Delhi Aqi Today News in Hindi

Delhi Pollution: स्मॉग में लिपटी राजधानी, हवा जहरीली; सांसों पर संकट बरकरार, AQI बढ़ा रहा दिल्लीवालों की चिंता

Thu, 07 Nov 2024 07:53 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Nov 2024 07:53 AM IST
सार

Delhi-NCR AQI Today : दिल्लीवासियों को आने वाले कई दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हवा की गति लगातार कम होती जा रही है, जो हवा में जहर घोलने का काम कर रही है। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 400 के पार जा पहुंचा है। कई हिस्सों में धुंध की मोटी परत छाई हुई है। 

विज्ञापन
Air Pollution Level in Delhi: Thick Layer of Smog Covers Parts of Delhi Aqi Today News in Hindi
Delhi Pollution - फोटो : pti

विस्तार

दिल्ली की हवा इन दिनों जहरीली बनी हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली के लोगों को आने वाले कई दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बीते कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 426, मुंडका में एक्यूआई 417 बवाना में 411, बुराड़ी में 377, अशोक विहार 417, आईटीओ 358, जहांगीरपुरी 428, रोहिणी 405, नजफगढ़ 363, आरकेपुरम 378, पंजाबी बाग 388, सोनिया विहार 399, द्वारका सेक्टर 8 में 380 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

वहीं, बुधवार को एक्यूआई 352 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें मंगलवार के मुकाबले 21 अंकों की कमी दर्ज की गई। सुबह आसमान में हल्की स्मॉग की चादर छाई नजर आई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। इसके अलावा दृश्यता में भी गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बृहस्पतिवार को भी हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, शुक्रवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शनिवार को भी हवा विभिन्न दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल 4 से 8 किमी प्रतिघंटा रहेगी। वहीं, रात के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है। स्मॉग छाई रहेगी। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed