{"_id":"69ff5ab972351942c70a23bd","slug":"they-would-hack-phones-by-sending-apk-files-and-then-delete-the-files-after-the-fraud-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-135658-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एपीके फाइल भेजकर फोन हैक करते, फिर ठगी के बाद फाइल डिलीट कर देते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एपीके फाइल भेजकर फोन हैक करते, फिर ठगी के बाद फाइल डिलीट कर देते थे
विज्ञापन
-उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी ठग को छपरा से दबोचा
पहले साइबर ठगों के साथ मिलकर कमीशन पर करता था काम, बाद में बनाया था खुद का गैंग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने लोगों के फोन पर चुपचाप व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिये एपीके फाइल भेजकर फोन हैक करने वाले सरगना को बिहार के छपरा से गिरफ्तार किया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद वह खुद एपीके फाइल डिलीट भी कर देता था।
पकड़े गए आरोपी की पहचान छपरा निवासी विकास कुमार गुप्ता (23) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल और सिमकार्ड भी बरामद किया है। पुलिस गैंग के बाकी बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए दिल्ली-बिहार में छापेमारी की जा रही है।
उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि संजय राजपूत नामक युवक ने 2.48 लाख रुपये ठगी की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल पर किसी ने फाइल इंस्टॉल करने के बाद खाते से पैसे निकाल लिए। पुलिस को उसमें कोई एपीके फाइल नहीं मिली। जांच में पता चला था कि छपरा के एक बैंक खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह ग्रेजुएट है, लेकिन उसके पास कोई नौकरी नही है। उसके दोस्त रूपम ने उससे कहा था कि अगर वो बैंक खाते उपलब्ध करवाएगा तो उसे ठगी का 10 फीसदी हिस्सा मिलेगा। ऐसा करने पर विकास को ठीक फायदा हुआ। बाद में आरोपी ने रजनीश नाम के युवक के साथ मिलकर खुद को गैंग बना लिया। एपीके फाइल मंगवाने के बाद आरोपी उसे अनजान लोगों के मोबाइल में भेजकर वारदात को अंजाम देते थे।