{"_id":"d3de2e488164b3c9fed24f6bb76535e4","slug":"these-were-vicious-supply-cocaine-by-auto-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये शातिर ऑटो से करते थे कोकीन की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये शातिर ऑटो से करते थे कोकीन की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Apr 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 20 लाख रुपये की कोकीन के साथ दो आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान मोहम्मद जैनुल उर्फ दिलशेर (34) और अली हसन (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से बेहद उम्दा किस्म की 22 ग्राम कोकीन बरामद की है। पुलिस की माने तो आरोपी ऑटो से कोकीन सप्लाई करते थे। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शामनाथ मार्ग, आईपी कॉलेज के पास कुछ लोग ऑटो से कोकीन सप्लाई करने आने वाले हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने देर रात जाल बिछा दिया। इस बीच जैसे ही दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। जैनुल के पास से 20 ग्राम, वहीं अली हसन के पास से दो ग्राम कोकीन बरामद की।
जैनुल ने बताया कि उसने नाइजीरिया के नागरिकों से मादक पदार्थ सप्लाई करने के गुर सीखे और धंधे में लग गया। वह और अली हसन मिलकर कोकीन का धंधा कर रहे थे। अपराध शाखा पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।