फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These three questions, police bothered, left before JNU student Muthu Krishnan

इन 3 सवालों में उलझा JNU छात्र सुसाइड केस

Wed, 15 Mar 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Mar 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
These three questions, police bothered, left before JNU student Muthu Krishnan
muthu krishnan - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला डीसीपी ने दावा किया है कि मुथू कृष्णन जेएनयू में किसी छात्र संगठन से संबंधित नहीं था। पुलिस उन तीन गतिविधियों को खंगाल रही है जिसमें उसकी मौत का राज छुपा है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने दावा किया है कि मुथू कृष्णन जेएनयू में किसी छात्र संगठन से संबंधित नहीं था। जेएनयू में पिछले दिनों छात्रों ने जो आंदोलन हुआ था उसमें भी मुथू कृष्णन ने भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन


जेएनयू के छात्रों के खिलाफ जो दो एफआईआर हुई है उनमें भी मुथू कृष्णन का नाम नहीं है। पुलिस को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि उसने रोहिथ वेमूला के खुदकुशी के बाद आंदोलन में भाग लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र ने दस मार्च को जो पोस्ट किए थे उन्हें पुलिस ने रिकार्ड पर नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू छात्र अवसाद से पीड़ित था तो किस बात से परेशान था

These three questions, police bothered, left before JNU student Muthu Krishnan
muthu krishnan - फोटो : अमर उजाला
इस बात की भी जांच की जा रही है कि जेएनयू छात्र अवसाद से पीड़ित था तो किस बात से परेशान था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी ये बात जरूर मानते हैं कि छात्र कृष्णन ने दस मार्च को जो पोस्ट किए थे और उसके बाद उसने 13 मार्च शाम को खुदकुशी की है, इन तीनों दिनों की उसकी गतिविधियों से ही उसकी खुदकुशी के कारणों का पता लगेगा।

इन तीन दिनों में वहां कहां गया, किससे मिला और किससे बात की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुनिरका विहार में रहने वाले कोरियन दोस्त के घर पहुंचने से पहले मुथू कृष्णन ने किसी के साथ होली खेली थी।

उसके चेहरे पर शरीर पर काफी रंग लगा हुआ था। मुनिरका विहार पहुंचने पर उससे चेहरा धोने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed