फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   these demand were put while protesting in narela matter

नरेला मामले में प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी साथ ही रखीं ये मांगे...

Sat, 09 Dec 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Dec 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
these demand were put while protesting in narela matter
liquor mafia busted - फोटो : अमर उजाला

नरेला में अवैध तौर पर शराब की बिक्री और महिला के कपड़े फाड़कर अर्धनग्न करके घुमाने का मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। इन दोनों मामलों के खिलाफ इलाके के लोगों ने शनिवार को स्थानीय पुलिस चौकी के समक्ष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। नरेला के पॉकेट-11 के लोगों ने पॉकेट-13 के सांसी समुदाय के लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पॉकेट-13 स्थित तमाम घरों की तलाशी लेने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया, जिनके घरों में शराब मिले, क्योंकि कुछ लोग इलाके में अवैध तौर पर शराब बेच रहे हैं, जिससे इलाके में माहौल खराब होता जा रहा है। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में पुलिस को ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने मारा था एक घर पर छापा

these demand were put while protesting in narela matter
liquor mafia busted - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनकी महिला समर्थकों ने पॉकेट-13 में एक घर पर छापा मारा था, वहां पर अवैध शराब मिली थी।

इसके बाद अगले दिन आरोपियों ने स्वाति मालीवाल के समर्थकों के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed