फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be no water supply in these areas of Delhi on June 29

बारिश में जल संकट बरकरार: दिल्ली के इन इलाकों में दो-तीन दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताई वजह

Fri, 28 Jun 2024 10:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 10:16 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में मानसून के प्रवेश के साथ ही पहली बारिश में जगह जगह पानी भर गया। गर्मी से जहां लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे थे वही अभी भी बरकरार है। कई इलाकों में शनिवार को पानी नहीं आएगा।

विज्ञापन
There will be no water supply in these areas of Delhi on June 29
दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के कारण जहां पूरी दिल्ली पानी-पानी हो गई है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इधर, नई दिल्ली इलाके में आने वाले दिनों में पेयजल संकट आ सकता है। दरअसल, शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद पानी के वापस बहने के कारण चंद्रावल जलशोधक संयंत्र में बड़ी खराबी आ गई है। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी शुक्रवार दिल्ली जल बोर्ड ने दी। बोर्ड के अनुसार, बारिश के पानी ने पंप को इतनी बुरी तरह क्षति पहुंचाई है कि उसकी पंपिंग पूरी तरह से ही बंद हो गई है। इस कारण शनिवार नई दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में शनिवार पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक, सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, पुराना व नया राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, छावनी क्षेत्र समेत कई इलाकों में पीने का पानी नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed