{"_id":"63a08c3d293989558e638e8d","slug":"there-will-be-no-water-supply-in-many-areas-of-delhi-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कई इलाकों में दो दिन पानी नहीं आएगा, जलाशयों व पंपिंग स्टेशनों की होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कई इलाकों में दो दिन पानी नहीं आएगा, जलाशयों व पंपिंग स्टेशनों की होगी सफाई
Mon, 19 Dec 2022 09:37 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:37 PM IST
सार
चित्रा विहार, निर्माण विहार, प्रीत विहार, शकर पुर, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, पश्चिम विनोद नगर, गाजीपुर गांव, विवेक विहार, जनता कॉलोनी झिलमिल, शिवम एन्क्लेव, मयूर विहार फेस-एक, गीता कालोनी, सीआर पार्क, हेमकुंट कॉलोनी, बी-ब्लॉक कालकाजी आदि इलाकों में दो दिन जलापूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
दिल्ली में कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के कई इलाकों में बुधवार व बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड ने (DJB) अपने भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई करने का सिलसिला आरंभ कर रखा है। इस कड़ी में दोनों दिन भी कई जलाशयों व बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, चित्रा विहार, निर्माण विहार, प्रीत विहार, शकर पुर, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, पश्चिम विनोद नगर, गाजीपुर गांव, विवेक विहार, जनता कॉलोनी झिलमिल, शिवम एन्क्लेव, मयूर विहार फेस-एक, गीता कालोनी, सीआर पार्क, हेमकुंट कॉलोनी, बी-ब्लॉक कालकाजी में दो दिन जलापूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
डीजेबी के अनुसार, इनके अलावा मोतिया खान डीडीए फ्लैट्स, बापा नगर, टैंक रोड, देव नगर, रैगरपुरा, इंद्रलोक, पश्चिम पटेल नगर क्षेत्र, वाल्मीकि मंदिर क्षेत्र, विकास पुरी, मुल्तानी ढांडा, नीति बाग, कैलाश कुंज, अरावली अपार्टमेंट, मुनिरका विहार अपार्टमेंट, देश बंधु अपार्टमेंट, गीता कालोनी में भी बुधवार व बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन