फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was tension throughout the day in Indralok over the Namaz controversy. There was tension throughout the day in Indralok over the Namaz controversy.

Delhi NCR News: इंद्रलोक में नमाज विवाद को लेकर दिनभर रहा तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
- हिंदू संगठनों ने मेट्रो स्टेशन के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ करने का किया था ऐलान
विज्ञापन

- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आग्रह के बाद लोगों ने नहीं किया पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंद्रलोक इलाके में नमाज पढ़ने के दौरान हुए विवाद के बाद मंगलवार को कुछ हिंदू संगठनों ने मेट्रो स्टेशन के नीचे हनुमान चालीसा के पाठ का आह्वान किया था। इसको लेकर दिनभर तनाव का माहौल रहा। हालात को देखते हुए इंद्रलोक में सुरक्षा के भारी बंदोबस्त रहे। खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर डटे रहें।
पुलिस अधिकारियों ने धारा-144 लगे होने और हनुमान चालीसा का पाठ न करने का आग्रह किया, जिसे मान लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाद में यह सभी लोग पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। वहां जाकर इन लोगों ने इंद्रलोक चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तोमर के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध किया। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनको जानकारी मिली थी कि कुछ संगठन मंगलवार को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिया गया। लोकल लोगों से भी बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने हिंदू संगठनों से बातचीत की, जिसके बाद पाठ के लिए मेट्रो स्टेशन कोई नहीं पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि रमजान और ताजा हालात को देखते हुए फिलहाल लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों को वहां पर तैनात किया हुआ है। लोगों से लगातार अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed