फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was heavy rain in Delhi-NCR on Monday evening

Delhi-NCR Weather: नोएडा में शाम को कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना; अभी और बरसेंगे बदरा

Mon, 14 Jul 2025 06:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 14 Jul 2025 06:25 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम हुई भारी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
There was heavy rain in Delhi-NCR on Monday evening
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली समेत एनसीआर में इन दिनों मानसून मेहरबान है। बीते कई दिनों से बारिश रुक-रुक कर हो रही है। सोमवार सुबह दिल्ली में बारिश हुई। वहीं, शाम को नोएडा समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

 
आईएमडी ने मंगलवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही गरज और बिजली की चेतावनी भी जारी की है। निवासियों को सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है। यह बारिश मानसून की सक्रियता को दर्शाती है, जो दिल्ली-एनसीआर में राहत के साथ-साथ चुनौतियां भी ला रही है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी भारी बारिश हुई, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम हो गया। भारी बारिश के बाद वाहनों की आवाजाही धीमी होने से राजीव चौक पर ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली में बुधवार से लगातार बारिश हो रही है, जिससे उत्तम नगर के बिंदापुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है और सड़कें पानी में डूब गई हैं। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात भी ठप हो गया है।

शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मानक वेधशाला में चार, लोधी रोड में 8.1, राजघाट में 7.5, नजफगढ़ में सात, आया नगर में 5.7, पालम में 1.3 और रिज में 0.4 बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 67 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed