फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was a dispute over the route, the passenger stabbed the cab driver to death

Delhi : रास्ते को लेकर हुआ विवाद, सवारी ने चाकू मारकर कर डाली कैब चालक की हत्या; नशे में किया कांड

Sun, 18 May 2025 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 02:33 AM IST
सार

आरोपी यात्री शव को खेत में फेंककर भाग गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
There was a dispute over the route, the passenger stabbed the cab driver to death
सांकेतिक

विस्तार

कंझावला में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक कैब चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी यात्री शव को खेत में फेंककर भाग गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झज्जर निवासी रोहित के रूप में हुई है।

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 15 मई की सुबह कंझावला थाना पुलिस को सावदा गांव के पास एक कैब लावारिस हालत में खड़ी होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कैब में काफी खून लगा था। पुलिस ने कार की जांच पड़ताल करने के बाद आसपास के इलाके में तलाशी ली। 
विज्ञापन


कार से करीब 50 मीटर दूर खेत में एक युवक का शव पड़ा था। चेहरे, पेट, हाथ और पीठ पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास से मिले दस्तावेज के जरिये उसकी पहचान कैब चालक वजीरपुर की जेजे काॅलोनी निवासी इसराफिल (26) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 

परिजनों ने बताया कि इसराफिल अपनी कैब चलाता था। 14 मई की रात पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान इसराफिल ने बताया था कि वह इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास है। किसी ने कैब को एप के जरिये बुक किया था। उसने बताया कि वह सवारी को छोड़ने के लिए जा रहा है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही पुलिस ने एप में मौजूद जानकारी के आधार पर झज्जर निवासी रोहित को पकड़ लिया। 

'तू रील बनाना बंद नहीं करेगा': दिल्ली में युवक को चाकू से गोदा, जिम के वीडियो डालने से किया था मना
पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि रात 11 बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से निजामपुर गांव जाने के लिए उसने कैब बुक की। यात्रा के दौरान उसकी निजामपुर के रास्ते को लेकर चालक से कहासुनी हो गई। घटना के समय नशे में होने की वजह से उसने गुस्से में चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकाॅर्ड को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed