'तू रील बनाना बंद नहीं करेगा': दिल्ली में युवक को चाकू से गोदा, जिम के वीडियो डालने से किया था मना
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले की घटना सामने आई है। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक को इंस्टाग्राम पर रील डालना भारी पड़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए पीड़ित को
वहीं इस मामले में अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सत्यकाम शुक्रवार शाम करीब 7 बजे फैक्ट्री से लौटने के बाद शिव शक्ति मंदिर के पास बैठे हुए थे। तभी मोहल्ले के दो युवक उसके पास आए और कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने उसे साथ ले गए।
रील बनाने पर दी आरोपियों ने धमकी
अचानक उनमें से एक ने सत्यकाम को गर्दन से पकड़ लिया और कहा, तू रील बनाना बंद नहीं करेगा, इसके बाद दूसरे युवक ने उसकी पीठ, बाजू और सीने पर चाकू से एक दर्जन से ज्यादा वार कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाग गए।
रास्ते से गुजर रहे दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल
इस दौरान सत्यकाम का एक दोस्त वहां से गुजर रहा था, जिसने मौके पर लोगों की मदद से घायल को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सत्यकाम की बहन लक्ष्मी और बड़े भाई मनीष वर्मा ने बताया कि आरोपी कई बार सत्यकाम को जिम में कसरत करते हुए रील बनाने और इंस्टाग्राम पर डालने से मना कर चुके थे। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपियों की पीड़ित से पहले से किसी अन्य बात को लेकर भी रंजिश चल रही थी। पुलिस फिलहाल इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।