Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was a crowd at religious places throughout the day on New Year in Delhi

New Year: पूरे दिन धार्मिक स्थलों पर लगी रही भीड़, लोगों ने की मंगल कामना; शाम होते ही सड़कों पर लगा भीषण जाम

Wed, 01 Jan 2025 08:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 01 Jan 2025 08:45 PM IST
सार

नए साल के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में लोगों का आना शुरू हो गया। इसके अलावा इंडिया गेट, लाल किला, पुराना किला, जंतर मंतर और चिड़ियाघर पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं, शाम से जाम का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन
There was a crowd at religious places throughout the day on New Year in Delhi
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल 2025 का स्वागत राजधानी के लोगों ने पूरे उत्साह और धार्मिक भावना के साथ किया। उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए सभी धर्मों के अनुयायियों ने अपने धार्मिक स्थल मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में जाकर प्रार्थना की। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से देर रात तक देखी गई। इंडिया गेट, लाल किला, पुराना किला, जंतर मंतर और चिड़ियाघर पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। मेट्रो भी पूरी तरह से भरी रही।
विज्ञापन

 

नए साल के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में लोगों का आना शुरू हो गया था। झंडेवाला मंदिर में माता के दर्शन के लिए हजारों भक्त उमड़े। कालकाजी और छतरपुर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कनॉट प्लेस और यमुना बाजार के हनुमान मंदिरों में भक्तों ने भगवान के समक्ष हाजिरी लगाई। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर और आसफ अली रोड के श्रीराम हनुमान वाटिका मंदिर में दिनभर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।  

विज्ञापन

 

सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारा बंगला साहिब, शिशगंज और नानक प्याऊ में मत्था टेकने पहुंचे। इन गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने नए साल के पहले दिन गोल डाकखाना स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में विशेष प्रार्थना की। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर अपने और अपने परिवार के लिए सुख-शांति की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नए साल की शुरुआत मस्जिदों में नमाज अता कर की। जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद में सुबह और दोपहर की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां लोगों ने अपने परिवार और समाज की खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ की।


पुलिस को अनुमान था कि इस बार भी लोग इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, चिड़ियाघर, पुराना किला व लोधी गार्डन समेत अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में आएंगे। ऐसे में सुबह से ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। इंडिया गेट व कनॉट प्लेस में दोपहर 2 बजे तक 50 से 60 हजार लोग पहुंच गए थी। पुलिस लोगों को संभालने में लगी हुई थी।

मेट्रो रही फुल

नए साल का जश्न मनाने घर से निकले लोगों की भीड़ का असर दिल्ली मेट्रो पर भी देखा गया। नई दिल्ली इलाके ज्यादातर मेट्रो स्टेशनों पर बुधवार दोपहर बाद से ही लंगी लाइन लगने लगी। शाम होने से पहले कई बार सुरक्षाकर्मियों को प्लेटफार्म पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोगों को बाहर ही रोकना पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवायल, उद्योग भवन, आईटीओ, जनपथ सरीके मेट्रो स्टेशन रहे। यहां इंडिया गेट और कनाट प्लेस पर उमड़ी भीड़ देर रात मेट्रो स्टेशनों में घुसने के लिए लाइन में लगी रही। इस दौरान यहां से गुजरने वाली सभी मेट्रो पूरी तरह से फुल रही।

 

इंडिया गेट पर पहुंचे एक लाख लोग

नववर्ष का जश्न दिल्लीवालों ने जमकर मनाया। इंडिया, कनॉट प्लेस, चिड़ियाघर, बिरला मंदिर, हनुमान मंदिर, इस्कॉन, बंगला साहिब गुरुद्वारे सहित सभी धार्मिक स्थलों व पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भारी भीड़ नजर रही। इससे नई दिल्ली का इलाका पूरी तरह ठप हो गया। सभी सड़कें पूरी जाम होने से वाहन चालक परेशान रहे। आलम यह था कि इंडिया गेट पर एक लाख से ज्यादा लोग पहुंच गए। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग जगहों पर जमे रहे। इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने नए साल की शुरुआत धार्मिक स्थलों पर पूजा से की। 

 

दोपहर बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की सड़कें जाम हो गईं। इसकी शुरुआत लुटियन की दिल्ली से हुई। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को कई जगह डायवर्जन करना पड़ा। भीषण जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इंडिया गेट को रात को 7:45 बजे पूरी तरह खाली करा लिया। पिछले वर्षों के पहले दिन के अनुभव को देखते हुए पुलिस को अनुमान था कि इस बार भी लोग इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, चिड़ियाघर, पुराना किला व लोधी गार्डन समेत अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में आएंगे। ऐसे में सुबह से ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। इंडिया गेट व कनॉट प्लेस में दोपहर 2 बजे तक 50 से 60 हजार लोग पहुंच गए थी। पुलिस लोगों को संभालने में लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed