{"_id":"6ab3f0c880f77bbb390bd086","slug":"there-should-be-no-shortage-of-essential-medicines-health-minister-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156271-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए: स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए: स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने जीबी पंत अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को जीबी पंत अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी जरूरी दवाओं की सौ प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दवाओं की 95-97 प्रतिशत उपलब्धता पाई गई थी।
पंकज कुमार सिंह ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और विभिन्न विभागों के कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों, फार्मेसी और दवा भंडारों का निरीक्षण किया। मंत्री ने मरीजों, उनके परिजनों और डॉक्टरों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों का संस्थान पर पूरा भरोसा है, जिसे दवाओं की उपलब्धता से और मजबूत किया जाना चाहिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि दवाओं की कमी के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। मरीजों को दवा खरीदने के लिए बाहर जाने को मजबूर नहीं होना चाहिए।
दवाओं के जेनेरिक नाम और निगरानी
पंकज कुमार सिंह ने डॉक्टरों को दवाओं के पर्चे पर जेनेरिक नाम और घटक साफ-साफ लिखने को कहा। इससे किसी खास ब्रांड की दवा उपलब्ध न होने पर फार्मासिस्ट सही विकल्प दे सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को दवाओं के स्टॉक के बारे में सतर्क रहने के निर्देश दिए।