फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There is silence in the government tent of Nirankari Maidan

निरंकारी मैदान के सरकारी टेंट में पसरा है सन्नाटा, खाली मैदान में तैनात हैं जवान

Mon, 07 Dec 2020 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Dec 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
There is silence in the government tent of Nirankari Maidan
निरंकारी मैदान... - फोटो : amar ujala

सरकारी मदद लेने से इंकार करने के बाद निरंकारी मैदान में लगाए गये सरकारी टेंट पूरी तरह से खाली हैं। वहां सन्नाटा पसरा है। मैदान में एक कोने में मौजूद करीब दो सौ किसानों ने अपने साथ लाये ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपना आशियाना बना लिया है। किसानों का कहना है कि बुराड़ी के निरंकारी मैदान में जो किसान मौजूद हैं वह सांकेतिक हैं। 

विज्ञापन


सरकार किसानों को दिल्ली नहीं आने देना चाह रही थी। सभी को बॉर्डर पर रोक रही थी। ऐसे में उसमें से करीब दो सौ से तीन सौ किसान मुश्किलों को पार कर दिल्ली पहुंच गये। वह सरकार को जताना चाहते थे कि किसान को दिल्ली आने से रोक नहीं सकते।
विज्ञापन


लुधियाना के रहने वाले किसान सुच्चा सिंह ने बताया कि आंदोलन के लिए जब हम दिल्ली आ रहे थे तो हमने सोचा नहीं था कि हम टेंट में रहेंगे। इसलिए हम लोगों ने सरकारी मदद लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि खान पीने से लेकर दवा तक की व्यवस्था उन्हें सेवादारों से मिल रही है। ऐसे में वह सरकारी मदद का ठप्पा अपने उपर नहीं लगाना चाहते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान के सरकारी मदद लेने से इंकार की वजह से निरंकारी मैदान में लगे बड़े बड़े टेंट खाली पड़े हैं। यहां तक कि राजनीतिक पार्टियों की ओर से लगाई गई रसोई भी खाली हैं। वहां केवल सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed