फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There is a tussle between the BJP over the organization reshuffle

संगठन में फेरबदल पर भाजपा में खींचतान, मंडल अध्यक्ष के नाम पर अब तक असहमति 

Thu, 09 Jul 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
There is a tussle between the BJP over the organization reshuffle
आदेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करने में जुटी है। निचले स्तर तक पार्टी को मजबूती देने के लिए मंडलों में इन दिनों चुनाव प्रक्रिया चल रही है। मंडल अध्यक्ष चुनने के लिए पर्यवेक्षक कमान संभाले हुए हैं। इसके लिए कई दिन से रायशुमारी हो रही है।

विज्ञापन


बावजूद मंडल अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। पार्टी सभी 14 जिलाध्यक्षों को बदलने पर भी विचार कर रही है। युवा चेहरों पर पार्टी भरोसा जताएगी। उधर, असंतुष्टों को मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेवारी देने की तैयारी है। 
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पार्टी की गुटबाजी भी सतह पर आ गई है, क्योंकि हर कोई रायशुमारी में अपने-अपने चहेते नेता का नाम आगे कर रहा है। हालांकि रायशुमारी के बाद नाम की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि दिल्ली के 282 मंडलों में किसे अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी जाए। इस चुनाव में भाजपा सांसदों व संगठन के बीच तालमेल की कमी भी सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने प्रत्येक मंडल के लिए दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। पर्यवेक्षक मंडल के नेताओं से बातचीत कर अध्यक्षों की सूची तैयार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार तक सूची तैयार होनी है। उधर, इस बात का भी विरोध शुरू हो गया है कि मंडल अध्यक्ष के लिए तय उम्र की सीमा अधिकतम 45 साल ठीक नहीं है, क्योंकि कई ऐसे कार्यकर्ता है जो वर्षों से पार्टी का झंडा उठाए हुए हैं। लेकिन उन्हें अभी तक संगठन में कोई पद नहीं मिला है। ऐसे में वे इस उम्र की सीमा में बंधकर रह जाएंगे। 

लिहाजा कई मंडलों में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही है। रायशुमारी में यह भी सामने आया है कि एक मंडल के लिए आधा दर्जन से अधिक नेताओं के नाम अध्यक्ष पद के लिए आ रहे है। लेकिन पार्टी ऐसे नेता को चुनना पसंद करेगी जो आगामी एमसीडी चुनाव में बेहतर भूमिका निभा सके।

शाहदरा में काढ़ा, सैनिटाइजर और मास्क बांटे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नवीन शाहदरा जिले के एक कार्यक्रम में काढ़ा, सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया। इसी तरह प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने गोल मार्केट मंडल के पटेल चौक पर काढ़े के पैकेट, मास्क, सेनिटाइजर एवं मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा संकट की इस घड़ी में सेवा परमो धर्म के उद्देश्य के साथ पूरी तत्परता से समाज सेवा में जुटी है। 

जनता को गुमराह कर रही है दिल्ली सरकार : बिधूड़ी
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार के खाद्य मंत्री इमरान हुसैन के उस बयान पर आश्चर्य व्यक्त किया है जिसमें उन्होंने खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दिल्ली के 72 लाख लोगों को दिए जाने वाले राशन की अवधि नवंबर तक बढ़ाए जाने की बात की है। बिधूड़ी ने कहा है कि हुसैन को या तो इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है या फिर वे जानबूझ कर दिल्ली के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। बिधूड़ी ने बताया कि संसद ने खाद्य सुरक्षा कानून को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed