फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   there are sting against me

पीड़िता को सिखा पढ़ा कर मेरा स्टिंग कराया गया : डॉ. थंपू

Wed, 08 Jul 2015 01:49 AM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
there are sting against me

सेंट स्टीफंस कॉलेज में पीएचडी छात्रा के साथ उत्पीड़न मामले में लगातार नए ट्विस्ट आ रहे हैं। इस मामले में इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच प्रिंसिपल डॉ. वॉल्सन थंपू मंगलवार को अपना पक्ष रखने के लिए खुल कर सामने आए।

विज्ञापन


वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने भी उनके समर्थन में आते हुए कहा कि प्रिंसिपल के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। जब तक मामला अदालत में विचाराधीन है, डॉ. थंपू को कठघरे में ना खड़ा किया जाए।
विज्ञापन


डॉ. थंपू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें यह अब बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि पीड़िता का उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। विवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों ने पीड़िता को सिखा-पढ़ाकर उनका स्टिंग करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी अग्निवेश डॉ. थंपू के समर्थन में सामने आए

there are sting against me

इस मामले में उनका किसी जानवर की तरह पीछा किया जा रहा है। उनका परिवार है लिहाजा उन्हें बख्शा जाए और उनका चरित्र हनन न किया जाए क्योंकि अभी मामला अदालत में विचाराधीन है।


वकीलों ने काफी पहले ही कहा था कि उन्हें इस मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है लिहाजा इस मामले को कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति के पास भेज दें। कॉलेज का ओल्ड स्टिफेनियंस एसोसिएशन पीछे पड़ा है।

मालूम हो कि यह एसोसिएशन स्टीफंस के पूर्व छात्रों की संस्था है जिसे कॉलेज की ओर से मान्यता नहीं प्रदान की गई है। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि डॉ. थंपू ने सामाजिक न्याय के लिए हमेशा से कार्य किया है। एक पूरी लॉबी डॉ. थंपू को इस मामले में घसीटने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed