फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Their radio center will Dasna jail.

डासना जेल का होगा अपना रेडियो सेंटर

Mon, 02 Feb 2015 09:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 02 Feb 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
Their radio center will Dasna jail.

नमस्कार, ये डासना जेल का रेडियो केंद्र है..अब आप बंदियों की फरमाइश से जुडे़ गीत, संगीत और रंगारंग कार्यक्रम सुनिए।’ जल्द ही यह आवाज रेडियो पर सुनाई देगी।

विज्ञापन


दरअसल डासना जेल प्रशासन जल्द ही अपना रेडियो केंद्र शुरू करने जा रहा है। इसमें आरजे की भूमिका भी बंदी ही निभाएंगे। विभिन्न बैरकों के बंदी अपनी फरमाइश के अनुसार रेडियो पर अपनी पसंद का गाना और कार्यक्रम भी सुन सकेंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि होली से पूर्व ही जेल में रेडियो सेंटर की शुरुआत कर दी जाएगी। डासना जेल अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि रेडियो केंद्र शुरू किए जाने को लेकर कुछ विशेषज्ञों से भी जानकारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियो केंद्र को शुरू में कम्यूनिटी रेडियो केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए शुरू में एक या दो घंटे के कार्यक्रम प्रतिदिन प्रसारित किए जाएंगे।

जेल अधीक्षक की मानें तो जेल रेडियो पर अलग-अलग दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। खास बात यह है कि यह सभी कार्यक्रम वही होंगे, जोकि जेल के अंदर बंदी तैयार करेंगे।

इनमें फरमाइशी गीतों के अलावा योगा, मेडिकल टिप्स, भजन संध्या के अलावा जेल की एक्टीविटी का प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed