{"_id":"5d5e342c8ebc3e6c6e56680e","slug":"theft-in-noida-sector-50-metro-line-during-high-alert-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट के दौरान चोरों ने मेट्रो को बनाया निशाना, काट लिया एक हजार मीटर तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई अलर्ट के दौरान चोरों ने मेट्रो को बनाया निशाना, काट लिया एक हजार मीटर तार
Thu, 22 Aug 2019 02:28 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में चोरों का उपद्रव शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने घरों और दुकानों के बाद अब मेट्रो को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 14 अगस्त की रात को चोरों ने नोएडा सेक्टर-50 और 51 मेट्रो स्टेशन के बीच लगभग एक हजार मीटर लंबे तांबे का तार काट लिया।
विज्ञापन
वो चोरी की इस घटना को अंजाम दे ही रहे थे कि इस बीच मेट्रो का मेंटेनेंस व्हीकल पहुंच गया, जिसे देखकर बदमाश 20 मीटर ऊंचे ट्रैक से कूदकर फरार हो गए। उन्होंने चोरी की इस घटना को तब अंजाम दिया जब 15 अगस्त के मद्देनजर पूरा शहर हाई अलर्ट पर था।
विज्ञापन
घटना के खिलाफ नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक काटी गई तार मेट्रो को अर्थिंग देने का काम करती है। इसकी कीमत बाजार में 15 लाख रुपये से अधिक है। मौके पर सीढ़ी व रस्सी भी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है। सीढ़ी व रस्सी के सहारे ही चोर मेट्रो ट्रैक पर चढ़ते व उतरते हैं। इससे पहले भी मेट्रो ट्रैक पर इस तरह तार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन