आप के चंदे की रकम उड़ा ले गए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शालीमार बाग से चुनी गई आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक वंदना कुमारी के घर बीती रात लाखों की चोरी हो गई। एक हिंदी न्यूज चैनल पर दिखाई जा रही खबरों के अनुसार वंदना के घर से 5 लाख कैश और 15 लाख के चैक व गहने चोरी होने का आरोप है।
न्यूज चैनल के हवाले से वंदना ने कहा है कि बीती रात मंगलवार को रात 8 से 11 बजे के बीच जब घर पर कोई नहीं था उस वक्त चोरी हुई है। मीटिंग के वक्त वंदना घर पर नहीं थीं, वह पार्टी की एक मीटिंग में गईं थीं जबकि उनके पति और बेटे भी घर पर मौजूद नहीं थे।
केजरीवाल के लंच से जमा हुआ था चंदा
जानकारी के अनुसार न्यूज चैनल के माध्यम से आरोप लगाया है कि चोरों ने उनके घर में घुसकर उनका लॉकर तोड़कर लगभग 5 लाख कैश और 15 लाख रुपए के चेक के साथ ही साथ गहने भी चोरी हुए हैं।
खबरों के अनुसार वंदना का दावा है कि उन चोरी हुए 5 लाख कैश में से 4 लाख आम आदमी पार्टी के चुनावी चंदे के थे। ये चंदा पार्टी को रविवार को आयोजित लंच से मिला था। जबकि बाकी एक लाख रुपए वंदना के निजी पैसे थे।
इस तरह वंदना को व्यक्तिगत हानि तो हुई ही है पर इसके साथ ही इस चोरी से पार्टी को भी गहरा झटका लगा है। चोरी हुए महत्वपूर्ण दस्तावेजों में कई अहम कागजात और पासपोर्ट जैसी चीजें भी शामिल हैं।
वंदना करार दिया राजनीतिक षड्यंत्र
न्यूज चैनल के अनुसार वंदना कुमारी ने चोरी की इस वारदात को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। उन्हें लगता है कि पार्टी के चंदे के पैसे चुराकर लोग पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं।
वहीं उनके पति सज्जन कुमार ने इस चोरी को एसीपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी की साजिश होने का शक जताया है। शिकायत मिलने पर मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। लेकिन घर या मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरा ना होने की वजह से पुलिस के हाथों अब तक कोई सबूत नहीं लगा है।
खबर व फोटो क्रेडिटः एबीपी न्यूज