फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The woman's death was broken road.

टूटी सड़क ने ली महिला की जान

Fri, 28 Nov 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 28 Nov 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
The woman's death was broken road.

विजयनगर में बृहस्पतिवार को टूटी और खस्ताहाल सड़क की वजह से एक महिला मौत हो गई। वह बाइक पर पति के साथ शॉपिंग करने जा रही थी, तभी अचानक बाइक से सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई, बाद में उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर महिला ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन


विजयनगर पुलिस ने बताया कि मूलरूप से देवरिया निवासी विनय नोएडा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर हैं। वह ग्रेटर नोएडा के रिछपाल गढ़ी में पत्नी शीला (35) बेटे विवेक और बेटी विनीता के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे विनय पत्नी शीला और बेटे के साथ घंटाघर शापिंग करने जा रहे थे। विजयनगर में सम्राट चौक के निकट खराब सड़क और गड्ढों की वजह से शीला बाइक से गिरकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट आने पर विनय शीला को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी की खुशी मातम में बदली
विनय ने बताया कि मौसी के लड़के की शादी के लिए वह घंटाघर शॉपिंग करने आए थे। दो दिन बाद परिवार समेत गांव जाना था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed