{"_id":"d78b4b63cc67dd0e0514226958cf68f7","slug":"the-woman-jumped-in-front-of-metro-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने मेट्रो ट्रेन के सामने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने मेट्रो ट्रेन के सामने लगाई छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Apr 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादीपुर मेट्रो स्टेशन पर शनिवार सुबह विवाहिता कीर्ति (26) ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने की वजह से वह बच गई। हालांकि ट्रैक पर कूदने की वजह से उसके पैर और हाथ में मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद कीर्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
मूलत: जोधुपर निवासी महिला ने बताया कि वह ट्रेन के आगे कैसे गिर गई, उसे इसका पता नहीं चला। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। वहीं हादसे की वजह से द्वारका से राजीव चौक की ओर आने वाली रूट पर 15 मिनट तक सेवा बाधित रही।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11:40 बजे सूचना मिली कि द्वारका से पश्चिम विहार की ओर जाने वाली ट्रेन के सामने एक महिला ने छलांग लगा दी है। कीर्ति के छलांग लगाते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इससे ट्रेन की रफ्तार कम हो गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति नंदकिशोर के साथ मादीपुर में रहती है।
विज्ञापन
शादी के साढ़े छह साल होने के बाद उसे बच्चा नहीं हुआ है। इसकी वजह से वह परेशान है। उसका इलाज भी चल रहा है। शनिवार सुबह वह पश्चिम विहार जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर आई थी, लेकिन ट्रैक पर कैसे गिर गई उसे इसकी जानकारी उसे नहीं है।