{"_id":"bb0bff1cc2a391e178a61259f8981256","slug":"the-woman-brought-rogues-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ऑटो चालक को महिला ने पहुंचाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचले ऑटो चालक को महिला ने पहुंचाया जेल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक को न केवल थप्पड़ रसीद किए बल्कि पुलिस को भी सौंप दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार को इसी ऑटो चालक ने महिला से छेड़खानी की थी, जिस पर वह चलते ऑटो से कूद गई थी। कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहती है। ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है। 15 अक्तूबर को उसने मधुबन बापूधाम कालोनी-ई ब्लॉक से घर जाने के लिए ऑटो किया।
विज्ञापन
बकौल महिला, घर के पास पहुंचते ही ऑटो रोकने के लिए चालक से कहा। ऑटो रोकने के बजाय चालक ने स्पीड बढ़ा दी। चलते ऑटो में उससे छेड़खानी करने लगा। वह ऑटो से कूद गई तो आरोपी ऑटो लेकर भाग गया।
विज्ञापन
इस दौरान वह घायल भी हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह साढे़ आठ बजे वह ऑफिस जा रही थी।
घर के पास ही वही ऑटो चालक दिखाई दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और ऑटो चालक को पकड़ लिया। शोर मचाकर लोगों को जमा कर लिया।
महिला के परिजन भी वहां आ गए। कुछ दूरी पर पीसीआर में बैठे पुलिसवालों को भी वहां बुला लिया गया। ऑटो चालक को पुलिसवालों के सुपुर्द कर दिया गया।