{"_id":"6a62073ad0e534d6300e1520","slug":"the-weaves-of-india-festival-begins-at-janpath-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147128-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जनपथ में आज से शुरू होगा वीव्स ऑफ इंडिया फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जनपथ में आज से शुरू होगा वीव्स ऑफ इंडिया फेस्टिवल
विज्ञापन
नई दिल्ली। जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम में शुक्रवार से वीव्स ऑफ इंडिया फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी सात अगस्त तक चलेगी, जिसमें भारतीय हथकरघा कला और बुनकरों के हुनर को बढ़ावा दिया जाएगा।
वस्त्र मंत्रालय और विकास आयुक्त (हथकरघा) इसे संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं। इसमें देशभर की 116 पारंपरिक हथकरघा बुनाइयां एक ही स्थान पर देखने को मिलेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बुनकर भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बनारसी, चंदेरी, महेश्वरी, जामदानी सिल्क जैसी साड़ियां और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के बुनकर इसमें भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। ब्यूरो