फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The weather in the district has changed, with light drizzle bringing relief from the heat and farmers' faces brightening.

Delhi NCR News: जिले में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी के बीच हल्की बूंदाबांदी ने दिलाई राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
जिले में मंगलवार रात को मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बीते कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी के बीच हल्की बूंदाबांदी ने वातावरण को सुहावना बना दिया। शाम से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
तापमान में हुई गिरावट : पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा था और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पिछले कई दिनों से जिले में तेज गर्मी और लू चल रही थी। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों को इस भीषण गर्मी का ज्यादा सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को मौसम में आए इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं है, लेकिन हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी ने गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर दिया। बुधवार सुबह को मौसम सुहावना होने से बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बारिश से किसानों को होगा फायदा : मंगलवार को हुई बूंदाबांदी का सबसे सकारात्मक असर किसानों पर देखने को मिला। लगातार पड़ रही गर्मी और सूखे हालात के कारण फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। खेतों में नमी की कमी से किसान चिंतित थे, लेकिन हल्की बारिश ने उनकी उम्मीदों को फिर से जगा दिया। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो फसलों को काफी लाभ मिलेगा और उत्पादन में सुधार हो सकेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है। इसके चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article