फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The voice of India-Canada business partnership will resonate in Canada, Business Summit will be held in September.

Delhi NCR News: कनाडा में गूंजेगी भारत-कनाडा व्यापार साझेदारी की आवाज, सितंबर में होगा बिजनेस समिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
- टोरंटो और ओटावा में 11 से 20 सितंबर तक आयोजित होगा इंडो-कैनेडियन एलायंस बिजनेस समिट-2026
विज्ञापन

- 150 भारतीय उद्यमी निवेश, तकनीक, शिक्षा और विनिर्माण क्षेत्र में तलाशेंगे नए अवसर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक एवं निवेश संबंधों को नई गति देने के उद्देश्य से इंडो-कैनेडियन एलायंस ने बिजनेस समिट-2026 की घोषणा की है। यह समिट 11 से 20 सितंबर तक कनाडा के टोरंटो और ओटावा में आयोजित होगी। इसमें भारत से करीब 150 उद्यमी, उद्योगपति और पेशेवर प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में एक्वायर इनोवेशन के संस्थापक हार्दिक ठाकर ने बताया कि समिट का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा देना है। प्रतिनिधिमंडल कनाडा के उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग संगठनों के साथ बैठक कर नए कारोबारी अवसरों की तलाश करेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, मेडिकल टूरिज्म, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स और प्रोफेशनल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत, सरकारी प्रतिनिधियों, वाणिज्य मंडलों और निवेशकों के बीच सीधे संवाद के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
केएच मैनेजमेंट की कार्यकारी निदेशक कृति त्रिवेदी ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच तकनीक, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। समिट के दौरान बिजनेस मैचिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारतीय उद्यमियों को संभावित साझेदारों और ग्राहकों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

चीन के बाजार से है प्रतिस्पर्धा
कनाडा और उत्तर अमेरिकी व्यापार क्षेत्रों में चीन का बड़ा कब्जा है। एक अनुमान के अनुमान करीब 100 बिलियन का व्यापार होता है। ऐसे में भारत सर्विस क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और कम लागत से चीन को पछाड़कर इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed