{"_id":"5fa719393a9ecb435e22e9db","slug":"the-ugly-walls-of-lutyens-zone-are-being-cleaned","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकाई जा रही हैं लुटियन जोन की भद्दी दीवारें, स्वच्छ भारत मिशन के तहत उकेरे जा रहे चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकाई जा रही हैं लुटियन जोन की भद्दी दीवारें, स्वच्छ भारत मिशन के तहत उकेरे जा रहे चित्र
Sun, 08 Nov 2020 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
सफाई अभियान...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीएमसी की ओर से लुटियन जोन की भद्दी दीवारों को चमकाने की कोशिश की जा रही है। जंतर-मंतर की एक दीवार शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देने वाले आकर्षक चित्रों से सजाई गई। दीवार पर गांधीजी का भव्य चित्र व स्वच्छ भारत मिशन के संदेश उकेरे गए हैं।
विज्ञापन
एनडीएमसी के जेई शाहबाज सैफी शनिवार को पेशेवर चित्रकारों के साथ जंतर-मंतर पर चित्रकारी कराते नजर आए। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी द्वारा आर वन सर्कल में आईटीओ से अशोका रोड तक 3 जगहों पर चित्रकारी कराई जा रही है। यह स्वच्छ भारत अभियान सर्वेक्षण-2021 से पहले नई दिल्ली को चमकाने की कोशिश है।
विज्ञापन
ऐसे में जंतर-मंतर पर 150 फुट लंबी और 8 फुट चौड़ी दीवार को चित्रों से सजाया गया है। दो दिन के भीतर सांगली, मंडी हाउस, भगवान दास रोड और आसपास की झुग्गियों की दीवारों पर भी चित्रकारी की जाएगी। चित्रकारी करने के लिए मधुबनी चित्रकारी में पारंगत चित्रकारों को काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर चित्रकारी का ठेका लेने वाले अरुण गोयल ने बताया कि जगह और चित्रकारी की थीम एनडीएमसी ने ही तय किया है। यह चित्र पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। दीवारों पर नीला डस्टबिन बनाकर उसमें सूखा कूड़ा डालती लड़की को दिखाया गया है।
कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय समझाती लड़की का चित्र बनाया गया है। मास्क लगाना जरूरी है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और जल ही जीवन है जैसे स्लोगन से भी दीवार को सुसज्जित किया गया है।