{"_id":"8a64741700da772b4ecdadb6a6be2f5a","slug":"the-trap-of-fees-will-the-high-court-hearing-on-july-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस की फांस : 9 जुलाई को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस की फांस : 9 जुलाई को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Jul 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस वृद्धि मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति ने अब 9 जुलाई नियत की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर सोमवार देर शाम हुई पैरेंट्स मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि 9 जुलाई को ही दूधेश्वरनाथ मंदिर में स्कूल प्रबंधकों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को होने वाली सुनवाई पर नजरें लगाए बैठे विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों को निराशा हाथ लगी। हाईकोर्ट में फीस वृद्धि का मामला लिस्टिंग पर नहीं आने के कारण सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए नौ जुलाई की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सौरभ सिंघल ने बताया कि हाईकोर्ट में केसों की अधिकता के चलते मामले की सुनवाई टल गई। अब नौ जुलाई की अगली तारीख तक इलाहाबाद गए अभिभावक फिलहालवहीं रहेंगे।
उन्होंने बताया कि अभिभावकों की बैठक में स्कूल प्रबंधन के रुख में फिर से आई तल्खी को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। एक-दो दिन में आंदोलन को और तेज करने के लिए नई रणनीति का ऐलान किया जाएगा।
देर रात सौरभ सिंघल ने फोन पर बताया कि बढ़ी फीस मामले में स्कूल प्रबंधन के रुख में आए बदलाव को लेकर डीपीएसजी पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की नई रणनीति के लिए बैठक का आयोजन किया गया था।
इसमें निर्णय लिया गया है कि स्कूल प्रबंधकों की बुद्धि-शुद्धि के लिए पैरेंट्स 9 जुलाई को ही दूधेश्वरनाथ मंदिर में यज्ञ का आयोजन करेंगे।