फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The thief took the crowd by pulling engineer.

चोर को खींचकर भीड़ में ले गई इंजीनियर

Thu, 19 Feb 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
The thief took the crowd by pulling engineer.

सेक्टर-58 थाना अंतर्गत इंदिरापुरम अहिंसा खंड-2 में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फ्लैट में चोरी करने आए अपार्टमेंट के स्टोर कीपर को रंगे हाथों दबोच लिया।

विज्ञापन


महिला इंजीनियर आरोपी से 10 मिनट तक जूझने के बाद उसे दबोच लिया और घसीटते हुए सातवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर तक ले आई। स्थानीय लोगों ने उसकी धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पानीपत निवासी प्रवेश सिरोहा एंजिल मरकरी में अपनी पत्नी रुचिका सिरोहा के साथ फ्लैट नं सी-703 में रहते हैं। रुचिका और प्रवेश नोएडा में एक एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को प्रवेश किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर में रुचिका नोएडा सेक्टर-59 आईं हुई थी। एक बजे अपने फ्लैट पहुंचीं तो मेन गेट खुला हुआ था।

रुचिका फ्लैट के अंदर प्रवेश की पीछे से एक शख्स ने झपट्टा मारा जिस शख्स ने उन पर झपट्टा मारा उसकी पहचान दिल्ली निवासी विपिन के रूप में की गई।

विपिन एंजिल मर्करी में बतौर स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत है। रुचिका करीब 10 मिनट तक विपिन से जूझती रही और अंतत: उसने उसे दबोच लिया।

बिल्डर से भी होगी पूछताछ
पुलिस ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है। रुचिका पर जानलेवा हमला भी विपिन कर सकता था। रुचिका ने अपनी बहादुरी के आगे उसे पस्त कर दिया।

अपार्टमेंट में बने प्रत्येक फ्लैट की तीन चाभियां हैं। रुचिका के फ्लैट की चाभी भी बिल्डर के स्टोर में थी। स्टोर कीपर विपिन ने चाभी निकाल ली थी।

सिलेंडर चुराते महिला पकड़ी
कविनगर में बुधवार दोपहर एक महिला को घर में घुसकर सिलेंडर चोरी कर ले जाते हुए दबोचा गया। वहां पहुंची फोर्स के साथ महिला पुलिसकर्मी नहीं थी, जिसके बाद आरोपी महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस और आरोपी महिला के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed