{"_id":"df28f67fe4a0b0f6bac929b5d93b04a6","slug":"the-taxi-driver-was-killed-by-a-booby-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी ड्राइवर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी ड्राइवर ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 19 Jun 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
कड़कड़ माडल गांव में बुधवार को एक टैक्सी ड्राइवर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। ड्राइवर के चाचा के घर लौटने पर घटना का पता चला। जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कड़कड़ माडल गांव में अजय (25) अपने चाचा के साथ रहता था। वह ट्रैवल एजेंसी में कार चलाने का काम करता था। बुधवार सुबह उसके चाचा किसी काम से बहर गए थे। वह घर पर अकेला था।
विज्ञापन
शाम को जब चाचा घर लौटे तो अजय का कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां अजय का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
एसओ ब्रजेश शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। उसके चाचा और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।