{"_id":"6a899cbe8e0c597ba705c092","slug":"the-taps-in-mandawalis-gali-3a-have-been-dry-for-two-years-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-189-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मंडावली की गली 3ए में दो साल से सूखे नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मंडावली की गली 3ए में दो साल से सूखे नल
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मंडावली की गली नंबर 3ए में करीब 50 परिवार पिछले दो साल से पेयजल संकट झेल रहे हैं। आसपास की गलियों में आपूर्ति बहाल है, पर उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है।
निवासियों को रोजमर्रा के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। इस पर उन्हें रोजाना करीब 200 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गली नंबर तीन में अगस्त से पानी सामान्य हो गया है, पर गली 3ए में समस्या बनी हुई है। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता को कई शिकायतें भेजी हैं। अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। निवासियों ने जल बोर्ड से जल्द पाइपलाइन जांच कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। ब्यूरो