फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The small hip replacement is successful, the patient stands in two hours

सबसे छोटा हिप रिप्लेसमेंट सफल, दो घंटे में मरीज को किया खड़ा

Tue, 06 Oct 2015 04:12 AM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 04:12 AM IST
विज्ञापन
The small hip replacement is successful, the patient stands in two hours

देश में पहली बार सबसे छोटे हिप रिप्लेसमेंट का दावा दिल्ली के डॉक्टरों ने किया है। अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हिप डिसप्लेसिया डिस्आर्डर से पीड़ित बौने मरीज के दोनों हिप बदलें हैं।

विज्ञापन


इस मरीज को डेल्टा मोशन सेरामिक-ऑन-सेरामिक टोटल हिप रिप्लेसमेंट इंप्लांट किया गया है। डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती छोटी हड्डियां और मांसपेशियां थी, क्योंकि ऐसे मरीजों की रिकवरी सामान्य मरीजों की तुलना में बेहद धीमी होती है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस हिप रिप्लेसमेंट में कप का साइज 42 एमएम रहा जबकि सामान्य मरीजों में यह कप 48 एमएम का होता है। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजीव के मुताबिक, यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को दी नई जिंदगी

The small hip replacement is successful, the patient stands in two hours

क्योंकि मरीज महज चार फुट तीन इंच लंबा था। गंगटोक निवासी  34 वर्षीय दीप प्रधान हिप डिसप्लेसिया यानी कूल्हे का जोड़ खिसकने के असाधारण डिस्ऑर्डर (अमूमन बौनेपन मरीजों को होता है) से पीड़ित था।


पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मरीज को पिछले दो महीनों से चलने-फिरने में बेहद दिक्कत हो रही थी। सितंबर के पहले हफ्ते में मरीज अस्पताल पहुंचा तो जांच में पाया कि हिप रिप्लेसमेंट आसान नहीं है। मरीज शुरुआत में अर्थराइटिस व कूल्हे की हड्डी में डिसप्लेसिया से पीड़ित था। तकलीफ अधिक रहने से सामान्य जीवन की गतिविधियां खत्म सी हो गयी थीं।

डॉ. राजीव के मुताबिक, बौनेपन के शिकार व्यक्तियों की छोटी शारीरिक संरचना के चलते उन्हें डिसप्लेसिया या डिजेनरेटिव हिप डिजीज जैसे बोन डिसआर्डर का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा अर्थराइटिस की भी आशंका होती है, जोकि कूल्हे के जोड़ पर पड़ने वाले घिसाव के कारण विकसित होता है और  उक्त मरीज के साथ दोनों समस्याएं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed