{"_id":"fecb97b45a53e44163fd40d7a79956d3","slug":"the-slope-of-the-students-became-victims-of-molestation-rejeedents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं की ढाल बने रेजीडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं की ढाल बने रेजीडेंट्स
नेहा राय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Nov 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ रोकने के लिए शिप्रा सनसिटी के रेजीडेंट्स ढाल बन कर सामने आए हैं। 50 सदस्यीय कमेटी छेड़छाड़ की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी और मनचलों को सबक सिखाएगी। बेटियों की सुरक्षा के लिए एक नंबर भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
रेजीडेंट्स ने बताया कि उन्हें किशोरियों के पैरेंट्स से शिकायत मिली थी कि छिजारसी गांव के कुछ हथियारबंद युवक कोचिंग जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह से बेटियों ने कोचिंग जाने से इनकार कर दिया। इस पर रेजीडेंट्स ने ‘नेशनल फोरम फॉर प्रोटेक्शन ऑफ वुमन एंड चाइल्ड एब्यूज’ नाम से 50 सदस्यीय कमेटी बनाई।
विज्ञापन
कमेटी के चेयरमैन पार्षद कमल त्यागी ने बताया कि शिप्रा सनसिटी के रेजीडेंट्स समेत छिजारसी, कनावनी और खोड़ा के सरपंचों के साथ स्थानीय पार्षद और आरडब्ल्यूए को शामिल किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सोसायटी में 10वीं और 12वीं के लिए कई कोचिंग हैं।
शाम को कोचिंग से निकलने के बाद छात्राओं से छिजारसी के युवक छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर हथियार दिखाकर धमकाते हैं। सोसायटी में रहने वाले लोग ज्यादातर बाहर से हैं। वे स्थानीय लोगों से उलझना नहीं चाहते है। शिकायत मिलने पर पुलिस के साथ मीटिंग कर युवकों को सुधारा जाएगा।