फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The sensational double murder, father and daughter in law killed with scissors.

दोहरे हत्याकांड से सनसनी, ससुर व बहु की कैंची घोंपकर हत्या

Mon, 15 Jun 2015 06:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jun 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
The sensational double murder, father and daughter in law  killed with scissors.

ईस्ट पटेल नगर इलाके में रविवार शाम 92 साल के बुजुर्ग व उनकी 64 साल की बहू की कैंची गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच में हमलावर की घर में फ्रेंडली इंट्री की बात सामने आई है, जबकि  घर से कोई सामान गायब नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में किसी परिचित के शामिल होने का शक  जता रही है। फिलहाल पटेल नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेवाराम कटियार (92) अपने बेटे सुधीर और बहू शशि(64) के साथ ईस्ट पटेल नगर में रहते थे।
विज्ञापन


शिवाराम सीपीडब्ल्यूडी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद से रिटायर हुए थे। उनका बेटा सुधीर इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट के पद पर कार्यरत है। रविवार दोपहर सुधीर किसी काम से घर से निकला था। शाम करीब सवा छह बजे वह घर पहुंचा। घर का दरवाजा लॉक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का कोई सामान नहीं हुआ गायब

The sensational double murder, father and daughter in law  killed with scissors.

काफी आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। तब वह पास में रहने वाली अपनी बहन के पास गया और डुप्लीकेट चाबी लेकर घर पहुंचा और दरवाजा खोलकर अंदर घुसा। कमरे का नजारा देखकर वह दंग रह गया।

उसके पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे, जबकि उसकी पत्नी लहूलुहान अवस्था में विस्तर पर पड़ी थी। दोनों के गर्दन और पेट पर कैंची से वार किया गया था। उसने तुरंत आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। साथ ही क्राइम टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत की तलाश में जुट गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में लूटपाट की बात सामने नहीं आ रही है।

निर्मम हत्या की वजह में उलझी पुलिस

The sensational double murder, father and daughter in law  killed with scissors.

घर से कोई सामान गायब नहीं है। यहां तक कि शशि के पहने जेवरात भी सुरक्षित हैं। पुलिस को किसी परिचित पर हत्या करने का शक है। फिलहाल मौके पर पहुंचे आला अधिकारी सुधीर और उसकी बहन से पूछताछ कर रहे हैं।

मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस ने घर के आस पास के इलाके का मुआयना किया है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर रही है। ताकि पुलिस को हमलावर के बारे मे कोई सुराग हाथ लग सके।

जिस तरह से हमलावरों ने दोनों की हत्या की है इससे पुलिस का मानना है कि रंजिश की वजह से उनकी हत्या की गई है। साथ ही पुलिस अधिकारियों का मानना है कि किसी परिचित ने ही उनकी हत्या की है।

पुलिस सुधीर से इस बाबत पूछताछ कर रंजिश के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही उनलोगों का लिस्ट तैयार कर रही है जिनका उनके घर में आना जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed