फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The second phase of the A Division Football League will begin on April 14.

Delhi NCR News: 14 अप्रैल से ए डिवीजन फुटबॉल लीग का दूसरा चरण होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
- ओपनिंग मैच में सिटी एफसी और रॉयल एफसी होंगे आमने-सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पूर्वी विनोद नगर स्टेडियम में 14 अप्रैल से फुटबॉल ए डिवीजन लीग के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। जारी शेड्यूल के मुताबिक पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच में सुबह 10:30 बजे सिटी एफसी और रॉयल एफसी आमने-सामने होंगे, जबकि दोपहर 1:30 बजे शक्ति एफसी का मुकाबला यंगस्टर्स एफसी से होगा। लीग को ग्रुप ए, बी और सी में बांटा गया है, जिससे मुकाबले और रोमांचक हो गए हैं।

15 अप्रैल को शिमला यंग्स एफसी बनाम कॉलेजियन एफसी और गुडविल एफसी बनाम दिल्ली टाइगर्स एफसी के बीच मैच होंगे। 16 अप्रैल को एमिटी इंडियन नेशनल एफसी और ईमी हीरोज एफसी, जबकि पश्चिमी हीरोज एफसी का सामना बंगदर्शन एफए से होगा। 17 अप्रैल को दिल्ली पुलिस बनाम रॉयल एफसी मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा हॉप्स एफसी और यंगस्टर्स एफसी भी आमने-सामने होंगे। 21 अप्रैल को ग्रोइंग स्टार एससी और गोल हंटर एफसी के बीच कड़ा मुकाबला होगा, जबकि 22 अप्रैल को दिल्ली पुलिस और हॉप्स एफसी भिड़ेंगे। लीग के मुकाबले 4 मई तक चलेंगे, जिसमें राजधानी के कई प्रमुख क्लब हिस्सा ले रहे हैं और हर मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed