फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The red zone of the village administration, keeping a sharp eye on malaria.

मलेरिया के रेड जोन वाले गांव पर प्रशासन की पैनी नजर

Thu, 24 Sep 2015 06:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 24 Sep 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
The red zone of the village administration, keeping a sharp eye on malaria.

मेवात प्रशासन ने सरकार के निर्देश मिलने के बाद नूंह क्षेत्र के 10 गांवों, जो कि कई सालों से मलेरिया के मामले में  रेड जोन में आते हैं, उन पर निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों ने ग्राम सचिवों को उनके क्षेत्र के गांवों में मलेरिया, डेंगू और अन्य जल जनित बीमारियों के फैलाव पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के माध्यम से मलेरिया रैड जोन में आने वाले गांव नौसेरा, अड़बर, कैराका, कोंतलाका, चिलावली, जयसिंहपुर, उजीना, सुड़ाका, बीबीपुर, बैंसी व कुछ अन्य पर अपनी नजर गड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां काफी संख्या में जोहड़ हैं, जिनमें इन दिनों मछली पालन हो रहा है। गुडगांव कैनाल के साथ लगते गांव उजीना में भी मलेरिया व मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने की सूचना मिली है।

प्रशासन ने इस मामले में ग्राम सचिव को उपरोक्त गांवों में जल भराव वाली जगहों को चिह्नित करने तथा इन बीमारियों से प्रभावित लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


उधर जल भराव वाली जगहों पर काला तेल, सरसों का तेल अथवा मच्छर लारवा मारने वाली दवा का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फिलहाल इन गांवों में अभी डेंगू का कोई मरीज सामने नहीं आया है। ग्राम सचिव सुंदर जांगड़ा ने प्रशासन की ओर से ऐसे निर्देश मिलने तथा इस मामले में पूरी सतर्कता बरते जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed