फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rain increased risk of swine flu.

बारिश होने से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा

Sun, 08 Mar 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 08 Mar 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
The rain increased risk of swine flu.
गर्मी बढ़ने से स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण की उम्मीद लगाए स्वास्थ्य अफसरों को शनिवार को झटका लगा। हल्की बूंदाबांदी और मौसम के ठंडा होने से तापमान में एकाएक आई गिरावट से स्वाइन फ्लू का वायरस फिर सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि स्वाइन फ्लू का वायरस कम तापमान में ज्यादा तेजी से सक्रिय होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार 20 डिग्री से कम तापमान पर वायरस की सक्रियता सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन


25 डिग्री तापमान पर इसका संक्रमण धीमा पड़ जाता है, जबकि 30 डिग्री के पार तापमान पहुंचने से संक्रमण होने की उम्मीद न के बराबर रहती है।

शनिवार को स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में अभी भी स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते लक्षणों के करीब सौ से अधिक मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी नोएडा के दो स्वाइन फ्लू मरीजों को दवा दी गई। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि हालांकि मरीजों के आने की संख्या में गिरावट आई है लेकिन बारिश के बाद खतरा बढ़ा है इसलिए अभी भी सावधानी रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed